Posted By Naveen Singh on 29 Mar 2023
python-program
Developers को अक्सर data प्राप्त करने या किसी प्रकार का result प्रदान करने के लिए user के साथ बातचीत करने की आवश्यकता होती है। जयादातर programs आज एक dialog box का उपयोग
user को कुछ प्रकार के input प्रदान करने के लिए करते हैं। जबकि Python हमें keyboard से input read करने के लिए दो inbuilt function प्रदान करता है।
• Input(prompt)
• raw_input(prompt)
Input()-: यह function user से input लेकर string में convert करता है इसमें जो returned type object होता है वो हमेशा <type 'str'> होता है। ये expression को evaluate नही करता है और
complete statement को string के फॉर्म में return करता है।
Python में हमे एक built-in input function मिलता है जिसका प्रयोग हम user से input के लिए करते हैं।
Syntax-:
Variable_name = input("statement")
Example-:
str = input("enter name=")
print(str)
Output-:
enter name= Bharosewale
Bharosewale
raw_input()-: इस function का प्रयोग हम python के old version (python 2.x) में करते थे| यह function input function के जैसे ही work करता है, यह function भी user से data input
करके उसे string में convert करके उसे उस variable में वापस return कर देता है जिसमे हमे store करना होता है।
Syntax-:
variable_name = raw_input("statement")
Example-:
str = raw_input("Enter name=")
print(str)
Output-:
Enter name= Bharosewale
Bharosewale
Python में कुछ और input functions होते है जिनकी सहायता से हम user input ले सकते हैं।
int(input())-:
Example-:
a = int(input("Enter any number="))
print(a)
Output-:
Enter any number=123
123
float(input())-:
Example-:
a = float(input("Enter any floating value="))
print(a)
Output-:
Enter any floating value=123
123.00
I Hope आपको Python में user input क्या होते है? input() function python में कैसे work करता है, और raw input() function के बारे में आपको जानकारी मिली होगी। यदि आपको कोई doubt है तो comment section में comment करके पूछ सकते हैं।