Blog

क्या आप अपने smart phone में apps के बारे में जानते है?

Posted By Prince Gautam on 24 Sep 2022

Technology
smartphone-ke-application-kya-hota-hai-hindi-me-jankari

क्या आप अपने smart phone में apps के बारे में जानते है?

 

दोस्तों smart फ़ोन तो सब जानते है और उसका use भी आज के टाइम सभी लोग करते हैं| लेकिन क्या आप जानते है? हम अपने smart phone में जो एप्लीकेशंस use करते है उन्ही application को छोटे शब्दों में एप्स कहा जाता है। यह एक तरह का सॉफ्टवेयर होता है जिसे computer tablet, smart phone और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर install करके चलाया जा सकता है यहाँ हर एक app का अपना एक अलग काम होता है, जिसकी मदद से हम मुश्किल काम को भी बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

जैसे कि- shopping app, business app, booking apps, zoom apps games app इसके आलावा और भी बहुत सारे apps होते है | इन सभी apps की अपनी एक अलग ही खासियत है जैसे की shopping apps से आप अपने घर से ही बाहर के सामान को खरीद सकते है। गेम app की मदद से हम अपने फ़ोन में game खेल सकते है |

Apps को तीन भागों में विभाजित किया गया है जो की कुछ इस प्रकार है:-

1. Native apps

2. Web apps

3. Hybrid apps

 

अब आप कहेंगे की ये तीनों apps (Native apps, Web apps, Hybrid apps) क्या है?

1.  Native Apps :-  किसी विशेष मोबाइल प्लेटफॉर्म की ओर लक्षित सभी एप्स को native apps के रूप में जाना जाता हैं, इसीलिए apple device के लिए लक्षित app, android device me नहीं चलता हैं।

 

2.  Web Apps :-   HTML, CSS और JAVASCRIPT की मानक वेब तकनीकों के साथ एक वेब आधारित app लागू किया गया है। इन apps का प्रदर्शन एक ब्राउज़र में चलने वाले वेब एप्लीकेशंस के समान है जो समान मूल app की तुलना में काफी धीमा हो सकता है।

3. Hybrid Apps :-  इस app की अवधारणा देशी और वेब- आधारित app का मिश्रण है। ये कई प्लेटफॉर्म में वेब और देशी तकनीकों का समर्थन करने के लिए बनाए गए है। इन apps को बनाना काफ़ी आसान और तेज़ है। इसमें सिंगल कोडबेस का उपयोग शामिल है।

       दोस्तों app का use करना किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन हममें से बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनको app का use करना अच्छा तो लगता है लेकिन कुछ लोगो को phone में app को install करना नहीं आता हैं | 

 

आइये जानते है हम अपने smart phone में Apps को  कैसे install कर सकते हैं?

 

  • Android Phone में एप्स इंस्टॉल करना
  • सबसे पहले आप अपने Mobile के Play Store App पर जाइये |
  • उसके बाद स्क्रीन पर ऊपर दिए गए search box में जो भी app आप इंस्टॉल करना चाहते है उस app का नाम डाल कर magnifying glass को क्लिक करें।
  • Play Store पर हर app का अपना एक पेज होता है, app मिलने पर उस app पे क्लिक करें और पेज खुलने पर install button ( right corner side) पर क्लिक करें।
  • जब app installed हो जायेगा तब आपको install की जगह पर open का option दिखेगा अब आप उस app को open के सकते हैं |
  • अब आप app का use कर सकते हैं |

 

  • iPhone और iPad में app install करना
  • सबसे पहले Mobile Phone में दिए गए App Store पर क्लिक करें।
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए search box (नीचे right corner) पर क्लिक करें और इंस्टॉल करने वाले एप का नाम लिखें, search key को दबाएं।
  • अगर आपका app पैसे से खरीदने पर ही install होगा, तो प्राइस नीले बटन पर दिखने लगेगा, अगर फ्री app है तो शब्द GET दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। अगर आप पहले ही उस app को डाउनलोड कर चुके है तो एक बादल की आकृति में नीचे के तरफ arrow में दिखाई देगा।
  • जब install हो जाएगा app तो GET, OPEN में बदल जाएगा, जिस पर क्लिक करके आप app open कर सकते है।
  • अब आप app का use कर सकते हैं |

 

  • अपने smart phone में google Chrome से app को download करके कैसे install करें ?

दोस्तों अब आपको play store से किसी भी app को install करना तो आ गया होगा| अब आइये जानते है की हम अपने phone में google chrome से app को download करके कैसे install करके बड़ी ही आसानी से use कर सकते हैं |

  • सबसे पहले आप अपने phone में google chrome browser को open करेंगे |
  • उसके बाद आपको जिस भी app को download करना है उसको आप search करिए|
  • अब आप देखेंगे की आपने जिस भी app को download करने के लिए search किया है वो स्क्रीन पे आ जायेगी |
  • अब आप उस app पे click करने उसको download कर लीजिये|
  • इसके बाद आप अपने google chrome browser के download option पे जाइये|
  • वहा आप देखेंगे की आपकी download की हुई app show होगी |
  • अब आप उस app पे click करके install कर लीजिये |
  • अब ये app आपको अपने phone के desktop screen पे show होगी और इस app का अब आप use कर सकते हैं |

 

Comments